बालों का गिरना रोकने और बालों की वृद्धि के लिए
बालों के देखरेख के मामले में नारियल के तेल से अच्छा दूसरा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता है। नारियल के दूध में प्रोटीन, फैट, मिनरलों में पोटाशियम और आयरन होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही नारियल को पीसकर उसमें दूध और पानी मिला लें और मालिश करें। रात भर यूं ही रहने दें और अगले सुबह पानी से धो लें। सल्फर का दूसरा अच्छा स्रोत अंडा होता है जिसमें प्रोटीन और मिनरल के साथ आयोडिन, फॉस्फोरस, आयरन और जिन्क होता है जो बालों के विकास के बहुत जरूरी होता है। ऑलिव ऑयल के साथ मिलाने पर यह और भी प्रभावकारी हो जाता है। ताजा धनिये का रस या गाजर का रस बालों की जड़ों में लगाने से रोगी व्यक्ति के बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। सिर में जिस जगह से बाल झड़ गये हैं उस जगह पर प्याज का रस लगाने से बाल दोबारा उग आते हैं। गुड़हल के फूल और पोदीने की पत्तियों को एक साथ पीसकर थोड़े से पानी में मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को सप्ताह में कम से कम दो बार आधे घण्टे के लिए बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं तथा बाल सफेद भी नहीं होते हैं। गरम जैतून के तेल म...