बालों का गिरना रोकने और बालों की वृद्धि के लिए





बालों के देखरेख के मामले में नारियल के तेल से अच्छा दूसरा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता है। नारियल के दूध में प्रोटीन, फैट, मिनरलों में पोटाशियम और आयरन होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही नारियल को पीसकर उसमें दूध और पानी मिला लें और मालिश करें। रात भर यूं ही रहने दें और अगले सुबह पानी से धो लें।





सल्फर का दूसरा अच्छा स्रोत अंडा होता है जिसमें प्रोटीन और मिनरल के साथ आयोडिन, फॉस्फोरस, आयरन और जिन्क होता है जो बालों के विकास के बहुत जरूरी होता है। ऑलिव ऑयल के साथ मिलाने पर यह और भी प्रभावकारी हो जाता है।




ताजा धनिये का रस या गाजर का रस बालों की जड़ों में लगाने से रोगी व्यक्ति के बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। सिर में जिस जगह से बाल झड़ गये हैं उस जगह पर प्याज का रस लगाने से बाल दोबारा उग आते हैं।



गुड़हल के फूल और पोदीने की पत्तियों को एक साथ पीसकर थोड़े से पानी में मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को सप्ताह में कम से कम दो बार आधे घण्टे के लिए बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं तथा बाल सफेद भी नहीं होते हैं।




गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल गरम पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाएगी।




कलौंजी को पीसकर पानी में मिला लें। इस पानी से सिर को कुछ दिनों तक धोने से बाल झडना बंद हो जाते हैं और बाल घने भी होना शुरु हो जाते हैं। नीम की पत्तियों और आंवले के चूर्ण को पानी में डालकर उबाल लें और सप्ताह में कम से कम एक बार इस पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने से कुछ ही समय में बाल झड़ना बंद हो जाता है।




झड़ते बालों से बचने के लिए रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो देना चाहिए। सुबह उठने पर इन्हे पीसकर लेप जैसा बना लेना चाहिए और फिर इस लेप को बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से रोगी के बाल झड़ना रुक जाते हैं।



दालचीनी और शहद के मिश्रण काफी कारगर रहता है। आयुर्वेद के अनुसार इनके मिश्रण से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। त्वचा और शरीर को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इनका उपयोग करना चाहिए।




रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें। सुबह के समय उठते ही इस पानी को पी लें। इसके साथ ही आधा चम्मच आंवले के चूर्ण का सेवन भी करे। इससे कुछ ही समय में बालों के झड़ने का रोग ठीक हो जाता है।





बालों की झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवला सबसे अच्छे उपचार के रूप में काम करता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और एन्टी ऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसको इस्तेमाल तो कर ही सकते हैं साथ ही इसका नियमित रूप से सेवन करने पर भी लाभ मिलता है। साथ ही आंवला के फल को पीस लें या आंवला पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।






Comments