वजन कम लाइफ में दम
2 किलो से ज्यादा वजन महीने भर में घटाने का टारगेट नहीं रखे, बहुत तेजी से वजन घट आएंगे तो फिर से वजन बढ़ने के चांस ज्यादा होंगे- क्योंकि ज्यादा डाइटिंग से मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है । 500 कैलोरी रोजाना कम लेने का टारगेट रखें, लेकिन कम खाकर ऐसा ना करें । इसके लिए ढाई सौ कैलोरी खाने में से घटाएं और 250 कैलोरी एक्सरसाइज करके घटाएं । 60% प्रतिशत कार्डियो और 40% स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज का कॉन्बो रखें । वजन कम करते वक्त कार्डिओ के लिए ब्रिस्कवॉक, एरोबिक्स, स्विमिंग, साइकिलिंग आदि और स्ट्रेंथनिंग के लिए डंबल, पुशअप, उठक बैठक, सूर्य नमस्कार आदि करें ।